शिवपुरी। शहर के मेडिकल कॉलेज में इन दिनों साफ—सफाई व्यवस्था ठीक ढंग से नहीं की जा रही है। यहां के अधिकतर शौचालय गंदे पड़े हुए हैं और स्वच्छता को मुंह चिढ़ाते नजर आ रहे हैं। मेडिकल कॉलेज अभी नया बना हुआ है और वहां की व्यवस्थाओं को चाक—चौबंद रखने के लिए स्टाफ भी तैनात है लेकिन इसके बाद भी सफाई व्यवस्था में चूक हो रही है।
मेडिकल कॉलेज में सफाई व्यवस्था के हाल बेहाल / Shivpuri News




