शिवपुरी। शिवपुरी के ऊंची खरई-रायपुर रोड पर राहगीरों को एक लावारिस शव मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना बैराड़ थाना पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पुलिस सहित पोहरी एसडीओपी निरंजन सिंह राजपूत भी पहुंचे। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस जांच में मृतक की शिनाख्त पूरन जाटव (50) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार पूरन शराब पीने का शौकीन था। वह शनिवार सुबह 10 बजे घर से निकल गया था। शनिवार रात ऊंची खरई-रायपुर मार्ग पर उसका शव मिला। संभावना है कि ज्यादा शराब पीने से उसकी मौत हुई है।
एसडीओपी राजपूत का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मौत किन कारणों से हुई यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा। मामले की जांच की जा रही है।






Be First to Comment