शिवपुरी। जिले के कुटवारा गांव में शॉर्ट सर्किट की वजह से खेत में खड़ी फसल में आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि उसी बुझाने के लिए जेसीबी, सूपा, मशीन और पानी के टैंकर लग गए तब जाकर आग पर काबू पाया।
कुटवारा के रहने वाले किसान गजेंद्र सिंह लोधी ने बताया कि मेरे खेत में से होकर विद्युत लाइन निकली है। अचानक विद्युत लाइन में हुए फाल्ट की बजह से बिजली का तार टूट कर खेत मे खड़ी गेहूं की पकी फसल में गिर गया। तार से निकली चिंगारी ने शोलों का रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। किसान गजेंद्र ने बताया कि गनीमत रही कि जिस समय खेत में आग भड़की उस समय वह व अन्य खेत मालिक सहित मजदूर पास के खेत मे काम कर रहे थे। ग्रामवासी और मजदूरों ने गेंहू की पकी फसल में भड़की आग को देखा तो वह दौड़ कर आग को बुझाने के प्रयास में जुट गए।
ग्राम कुटवारा में सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। ग्रामीणों ने तत्काल सड़क निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार से मदद मांगी। तत्काल ठेकेदार द्वारा ग्रामीणों की बात को समझ रोड निर्माण कार्य मे काम कर रही जेसीबी, सूपा मशीन सहित पानी के टेंकरो को घटना स्थल पर पहुँचा दी। जहां मशीनों के माध्यम से ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।






Be First to Comment