शिवपुरी- सामाजिक, संगठन और अनुशासित पथ संचलन के रूप में बजरंग दल के नेतृत्व में नगर में आज बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ भव्य शौर्य पथ संचलन स्थानीय झांसी रोड़ स्थित काली माता मंदिर से निकाला गया। इस दौरान इस शौर्य पथ संचलन कार्यक्रम में विशेष रूप से संगठन के पप्पू वर्मा प्रांत मंत्री विहिप व सुनील शर्मा प्रांत सहमंत्री विहिप विशेष रूप से मौजूद रहे जिन्होंने स्वयं आगे आकर इस शौर्य पथ संचलन में भागीदारी की। बजरंग दल जिला संयोजक उपेन्द्र यादव ने बताया कि संगठन गढ़े चले, पंथ तुम गढ़े चलो इसी भावना के उद्देश्य से बजरंग दल के द्वारा नगर में शौर्य पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में बजरंगदल विश्व हिन्दू परिषद कार्यकर्ताओं ने भागीदारी की। अनुशासित जीवन और लगनता के साथ शामिल हुए कार्यकर्ताओं का नगर में समाजसेवी व विभिन्न सामाजिक संगठनों के द्वारा पुष्पवर्षा, जल व पेय पदार्थों के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर नगर के काली माता मंदिर से प्रारंभ हुआ यह शौर्य पथ संचलन नगर की पुरानी शिवपुरी, सुभाष पार्क, गुरूद्वारा रोड़, गुरूद्वारा चौराहा, माधवचौक, कोर्ट रोड़, अस्पताल चौराहा, राजेश्वरी रोड़ होते हुए विभिन्न मार्गों से होकर काली माता मंदिर पर समापन हुआ। यहां बजरंग दल के द्वारा भगवान श्रीराम के चित्र के साथ नगर के अनेकों लोगों ने पूजन किया और पुष्पवर्षा करते हुए शौर्य पथ संचलन में शामिल कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया। इस शौर्य पथ संचलन में प्रशासनिक रूप से एसडीएम गणेश जायसवाल, एएसपी प्रवीण भूरिया, एसडीओपी अजय भार्गव, पुलिस थाना कोतवाली निरीक्षक सुनील खेमरिया, देहात थाना प्रभारी विकास यादव, फिजीकल थाना प्रभारी कृपाल सिंह राठौड़ व यातायात प्रभारी रण्वी यादव सहित अन्य पुलिस बल भी मौजूद रहा। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर बजरंग दल जिला संयोजक उपेन्द्र यादव के द्वारा नगर के सभी बजरंग दल विश्व हिन्दू परिषद कार्यकर्ताओं का इस शौर्य पथ संचलन में शामिल होने पर आभार प्रकट किया।

बजरंग दल के नेतृत्व में नगर में निकाला गया भव्य शौर्य पथ संचलन / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
- अपहरण की रिपोर्ट के बाद नाबालिग मिली सुरक्षित, बोली- कोई नहीं ले गया, घूमने गई थी / Shivpuri News
- 23 अगस्त को शिवपुरी में बिजली का बड़ा शटडाउन: मेंटीनेंस के चलते कई कॉलोनियों और प्रमुख इलाकों में अलग-अलग समय पर बंद रहेगी बिजली / Shivpuri News<br>
- मां से मिलने अस्पताल आया था युवक, लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर / Shivpuri News
- निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़ को पुलिस लाइन से प्रभारी साइबर सेल और निरीक्षक दीपक गौतम को पुलिस लाइन, 84 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले / Shivpuri News<br>





Be First to Comment