शिवपुरी। हरिचरण जाटव निवासी ग्राम नौहरीकला शिवपुरी ने एसपी को दिए आवेदन में बताया कि वह मजदूरी कर अपना व अपनी परिवार का भरण—पोषण करता है। 15 मार्च को सुबह के समय जब वह घर पर बैठा था तभी उसका बड़ा पुत्र मुकेश जाटव आया और गाली—गलौंज करने लगा। और फावड़े से हमला कर दिया। जब मेरी पत्नी बचाने आई तो मुकेश ने उसकी भी मारपीट कर दी। इसके बाद मुकेश उन्हें कमरे में बंद कर चला गया। करीबन एक—डेढ़ घंटे बाद मुश्किल से वह थाने आया और शिकायत दर्ज करवाई लेकिन पुलिस ने एक भी नहीं सुनी। हरचरन ने बताया कि उसने पुत्र को पहले ही उसका हिस्सा देकर अलग कर दिया था। किंतु अब उसकी नजर मकान पर है। मुकेश आए दिन जान से मारने की ध्माकी देता है और कहता है कि अपना मकान व बाइक मेरे नाम कर दो। इसलिए मेरे पुत्र के खिलाफ कार्रवाई कर हमारी रक्षा की जाए।
साहब…! पुत्र से हमें बचा लो, आए दिन करता है मारपीट, पुलिस भी नहीं सुनती / Shivpuri News




