गुरु नानक इंटरनेशनल स्कूल में दीक्षांत समारोह आयोजित
शिवपुरी। हमें नए भारत के आत्मविश्वास की प्रशंसा करना सीखना चाहिए। भारत उन देशों में से है जो भविष्योन्मुखी प्रौद्योगिकी नीतियां बनाने में सबसे आगे हैं। यह भारत साहसी, आत्मविश्वासी और किसी से पीछे नहीं है। यह एक ऐसा भारत है जो मानता है कि यह विश्व गुरु हो सकता है। आज ‘द इंडियन ड्रीम का जमाना है। दुनिया एक मजबूत भारत देखना चाहती है। यह बातें गुरूनानक इंटरनेशनल स्कूल के संचालक महिपाल अरोरा ने कहीं। वह दीक्षांत में देश के भविष्य को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि मन और शरीर दोनों के अनुशासन पर ध्यान देना जरूरी है। क्योंकि इसके माध्यम से ही हम चुनौतीपूर्ण लक्ष्य को तक पहुंचने और बड़े सपने देखने की स्थिति में पहुंचते हैं।
संचालक महिपाल अरोरा ने बताया कि जो बच्चे पास हो गए है, जिनकी हाजरी ज्यादा है व जिन्होंने अच्छे अंक हासिल किए हैं उन्हें सर्टिफिकेट व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर छात्रों के माता—पिता सहित स्कूल का स्टाफ मौजूद रहा।






Be First to Comment