शिवपुरी। माधव चौक पर एक हलवाई की दुकान पर कारीगरी का कार्य करने वाले युवक को पैसे मांगना भारी पड़ गया। खफा दुकानदार ने कारीगर की हलवाई के कार्य में उपयोग आने वाले पलटे से युवक की पिटाई करदी। पिटाई के बाद युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
जिला अस्पताल में उपचाररत मनियर निवासी 35 साल के कल्ला जाटव ने बताया कि मंगी होटल पर कारीगरी का काम करता है। बीते कुछ साल से मंगी होटल मालिक ने उसके करीब 70 हजार रुपए रोक कर रखे हुए हैं। उसके द्वारा लगातार पैसों की मांग की जा रही थी। इसके बावजूद होटल मालिक पैसे देने को तैयार नहीं हो रहा था। होटल पर पैसों को लेकर विवाद हो गया। जिसमें होटल मालिक के पुत्र दिनकर ने उन पर पलटा से हमला बोल दिया।
कल्ला जाटव की पिटाई की सूचना पाते ही परिजन कल्ला को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां कल्ला का इलाज जारी है। परिजनों ने कल्ला के साथ हुई मारपीट की प्राथमिकी जिला अस्पताल में स्थित अस्पताल चौकी में दर्ज कराई है।






Be First to Comment