Press "Enter" to skip to content

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रयासों से आरडीएस योजना के तहत 380 करोड़ मिले, अब नहीं होगी बिजली की समस्या / Shivpuri News

शिवपुरी। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व सांसद प्रतिनिधि हरवीर सिंह रघुवंशी ने बताया कि केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी के प्रयासों के फलस्वरूप विद्युत समस्या के निदान हेतु आरडीएसएस योजना के तहत 380 करोड़ रूपयें स्वीकृत हुए है। ज्ञात रहे है कि हमारी मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्नसिंह तोमर किसान और उपभोक्ताओं के हित में यह महत्वपूर्ण कदम उठाया है। शिवपुरी जिले की यह विद्युत योजना किसानों के विकास में बरदान साबित होगी। इस योजना के स्वीकृत होने से किसानों में हर्ष है तथा केन्द्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं केन्द्र एवं मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार का आभार व्यक्त किया है। योजना के तहत जिलें में जहां नवीन 13/11 केव्ही विद्युत उपकेन्द्र (5एमव्हीए) संख्या 11 जिसमें 1. चाबी घर 2. कुंवरपुर 3. टोंगरा 4. खोदा 5. अगरा 6. टीला 7. भेडोन 8. शेरगढ़ 9. घिलोंदरा 10. चन्दावनी 11. गरेंठा तथा अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर 21 1. फतेहपुर 2. बालाजी धाम 3. गोवर्धन 4. भेंसरावन 5. चकराना. 6. राई 7. श्रीपुर 8. विजरौनी 9. रामगढ़ 10. पचावली 11. माढ़ा 12. रमतला 13. करैरा जेल 14. वहगंवा 15. सुनारी 16. नरवर 17. मगरौनी 18. करही 19. खनियांधाना 20. पडरा 21. वाचरौन। इसी तरह 20 पावर ट्रांसफार्मर की वृद्धि 1. डाक बंगला 2. बाणगंगा 3. होमगार्ड 4.

फुलीपुरा 5. सतनबाड़ा 6. झिरी 7. परिच्छा 8. लालगढ़ 9. बदरवास 10. चन्दोरिया 11. रन्नौद 12. श्योपुरा 13. नरौआ 14. सिरसौद 15. दिनारा 16. टीला 17. बामौरकलां 18. खोड़19. रेडी चौराहा 20. करारखेड़ा। इसी तरह 150 कि.मी. की नवीन 33 केव्हीकी लाईन तथा 1153 कि.मी. की नवीन 11 केव्ही लाईन तथा 2274 कि.मी तार की लाईन केबल में बदलना तथा 06 11 केव्ही फीडर विभक्तिकरण के अतिरिक्त 351 नए ट्रांसफार्मर बदलना।

इस योजना के स्वीकृत होने से जहां लोड की क्षमता से निदान मिलेगा वही नए विद्युत उपकेन्द्र तथा अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर तथा पावर ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि से किसान और उपभोक्ता की विद्युत समस्या से निजात मिलेंगी तथा जहां लाईन नही है, वही नई लाईन विछाई जावेंगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!