शिवपुरी। बिजली विभाग द्धारा मार्च क्लोजिंग में बकाया बिजली बिल को लेकर अंचल के गांव में बिजली लाइन काटी जा रही है।
इसी दौरान शासकीय माध्यमिक विद्यालय बरौदी में बकाया बिजली बिल का हवाला देकर पूरे गांव सहित शासकीय स्कूल की बिजली 3 दिन से बिजली सप्लाई बंद कर दी गई है। विद्यालय के छात्रों का कहना है कि 1 किलोमीटर दूर गांव में लगे हैंडपंप से पानी लाना पड़ता है जिससे रास्ते में आने जाने में 10 से 15 मिनट का समय लगता है जिससे पढ़ाई बाधित हो रही है। परीक्षा का समय है। 3 दिन से बिजली कटौती की वजह से टंकी में पानी नहीं है। वहीं विद्यालय के शिक्षकों का कहना है कि टंकी में पानी ना होने की वजह से छात्र परेशान हैं साथ ही बिजली के फैन भी नहीं चल पा रहे जिससे छात्रों का गर्मी में बुरा हाल है। छात्र बीमार हो सकते हैं। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने बकाया बिजली के बिल का हवाला देकर पल्ला झाड़ते नजर आए।
बकाया बिजली बिल का हवाला देकर, शासकीय विद्यालय में बिजली सप्लाई बंद, छात्र परेशान / Shivpuri News




