कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के विश्वसनीय शिवम दुबे बनें भाजपा नगर मंडल में उपाध्यक्ष / Shivpuri News

शिवपुरी। प्रदेश की कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के आशीर्वाद से भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी द्वारा अपनी कार्यकारणी घोषित कर दी। कार्यकारिणी घोषित होते ही सिंधिया जनसंपर्क कार्यालय पर पहुंचकर ढोल नगाड़े और आतिशबाजी चलाकर अम्मा महाराज अमर रहे एवं कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के जिंदावाद के गगनभेदी नारे लगाकर मिठाईयां बांटी गई, समस्त पदाधिकारियों को पुष्पमाला पहनाकर नवनियुक्त समस्त पदाधिकारियों ने एक दूसरे को बधाईयां दी। इस अवसर पर शिवपुरी नगर मंडल में कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के विश्वशनीय शिवम दुबे को नगर मंडल की नवीन कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया हैं। शिवम दुबे लगातार भाजपा में सक्रिय बने रहने का उन्हें यह पद दिया गया हैं। वहीं शिवम के बनने से उनके ईष्ट मित्रों सहित पार्टी पदाधिकारियों ने उन्हें बधाईयां एवं शुभकामनायें दी हैं।