शिवपुरी। खबर शिवपुरी शहर से आ रही है। यहां यातायात विभाग ने नो एंट्री में आने वाले भारी वाहनों पर चालानी कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए यातायात विभाग द्धारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसके तहत लोेगों को हेलमेट लगाकर बाइक चलाने, सीट बेल्ट लगाकर कार चलाने व भारी वाहनों को तय समय सीमा के अंदर शहर में न आने जैसी समझाईश दी जाकर चेतावनी दी जा रही है। अगर इसके बाद भी लोग या वाहन चालक नहीं मानते हैं तो उन पर चालानी की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को यातायात विभाग के प्रभारी रणवीर यादव ने नो एंट्री में आने वाले भारी व ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की है। यादव ने बताया कि कार्रवाई के दौरान 6 ट्रक व 6 ओवर लोड वाहनों पर कार्रवाई की है। वहीं 4 दिनों में बिना सीट वेल्ट लगाकर का कार चलाने वाले लगभग 50 लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई है।
नो एंट्री में घुसे वाहन, यातायात विभाग ने कर दिया चालान / Shivpuri News




