शिवपुरी। जिले में रेत का अवैध उत्खनन व परिवहन रूकने का नाम नहीं ले रहा है। अब उत्खनन करने वाले लोग इतने दबंग हो गए हैं कि वह किसी की भी परवाह नहीं करते। अगर कोई उनके बीच आता है तो वह उस पर भी वाहन चढ़ाने से गुरेज नहीं करते। ऐसा ही बीती रात हुआ जहां अवैध रेत परिवहन पर लगाम लगाने के लिए रात्रि के समय खनिज विभाग की टीम रात्रि में भी गश्ती कर रही है। देर रात गश्ती के दौरान खनिज विभाग के वाहन में रोंग साइड से एक बुलेरो ने टक्कर मार दी। जिसमें माइनिंग इंस्पेक्टर मुनेंद्र सिंह, चालक हामिद खान सहित वाहन में सवार घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से चालाक हामिद खान की गंभीर स्थिति को देखते हुए ग्वालियर रेफर कर दिया।
गुरुवार देर रात हुए हादसे से पहले मुखबिर की सूचना पर सिरसौद क्षेत्र में खनिज इंस्पेक्टर मुनेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ अवैध रेत से भरे माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए निकले। तब ही रोंग साइड से आ रहे बोबुलेरो ने माइनिंग इंस्पेक्टर मुनेंद्र सिंह के वाहन में टक्कर मार दी। खनिज अधिकारी राजेन्द्र भदकारिया का कहना है रात्रि के समय घायलों की त्वरित उपचार व्यवस्था को देखा था। हादसा किस वाहन से हुआ और उसके तार किन लोगों से जुड़े हैं, पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जाएगी।
अमोला थाना प्रभारी अमित चतुर्वेदी का कहना है कि देर रात हुई दुर्घटना में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खनिज विभाग के वाहन को टक्कर मारने वाली बुलेरो ओर उसके चालक सुशील यादव को मौके से पकड़ लिया। मेडिकल में सुशील यादव का अत्यधिक शराब का नशा किए होना सिद्ध हुआ है। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।






Be First to Comment