Press "Enter" to skip to content

युवक को पीटा, हवाई फायर भी किए / Shivpuri News

शिवपुरी। नरवर के मगरौनी कस्बे में चार युवक बुधवार की रात 9:30 बजे पहुंचे और युवक की लात—घूसों से मारपीट कर दी। एक युवक ने कट्टे से हवाई फायर कर दिया। हवाई फायर से दहशत फैल गई। हालांकि भीड़ इकट्ठा होने से चारों युवक भाग निकले।

फरियादी ने विश्वनाथ प्रतापसिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसका किसी बात को लेकर प्रघुम्न उर्फ शुभम से मुंहवाद हो गया। इसी बात पर रात करीब 9:30 बजे प्रघुम्न अपने साथी राशन व दो अन्य लड़कों के साथ मेरे घर के बाहर आ गया। गाली—गलौंज करने पर घर से निकला और गालियां देने से टोका। चारों ने मिलकर लात—घूसों से मारपीट कर दी। एक युवक ने कट्टे से हवाई फायर कर दिया। आवाज सुनकर पड़ौसी इकट्ठा हो गए। जान से मारने की धमकी देकर चारों भाग गए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!