शिवपुरी। एसपी रजोशसिंह चंदेल ने गुरूवार की देर शाम तबादला आदेश जारी किया है, जिसमें दो टीआई और तीन एसआई का ट्रांसफर किया है। एसपी द्धारा किए गए फेरबदल में बैराड़ टीआई सतीशसिंह चौहान को करैरा थाना प्रभारी बनाया गया है। जबकि करैरा में पदस्थ टीआई अमितसिंह भदौरिया को पुलिस लाइन भेज दिया है। इसी तरह साइबर सेल प्रभारी एसआई मुकेश दुबोलिया को तेंदुआ थाना प्रभारी बना दिया है। तेंदुआ थाना प्रभारी अंकित उपाध्याय को कोतवाली थाने पदस्थ किया है। एसआई चेतन शर्मा को कोतवाली से पिछोर थाने भेजा गया है।
टीआई चौहान को करैरा, भदौरिया को पुलिस लाइन भेजा, दबोलिया को तेंदुआ की कमान / Shivpuri News




