Press "Enter" to skip to content

बस संचालन को लेकर दो पक्षों में विवाद, एक पक्ष ने एफआईआर तो दूसरे ने दिया आवेदन / Shivpuri News

 

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत पोहरी बस स्टैंड पर बस संचालक को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना अधिक बढ़ा कि एक पक्ष ने बस संचालक की जमकर कुटाई लगा दी। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। वहीं दूसरे पक्ष ने आवेदन दिया है।

 

जानकारी के अनुसार मुकेश खटीक ने बताया कि उसकी बस गुरूवार को शाम को पौने चार बजे के करीब बस स्टैंड आकर खड़ी हुई और वह गुना जाने वाली थी। तभी वहां पर जयसिंह रावत आ गए और कहा कि 4 बजे के समय का परमीट हमारी बस का है। जिस पर मुकेश ने बोला कि मेरे पास परमीट है आपने फर्जी परमिट लगा रखा है। इसी बात को लेकर वह गाली—गलौंज करने लगे। जिस पर मैंने गाली देने से मना किया तो वहां अशोक अग्रवाल, नीलू रावत सहित अन्य तीन—चार लोग आ गए और मेरी लात—घूसों से जमकर कुटाई कर दी। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

वहीं दूसरे पक्ष के जयसिंह रावत ने पुलिस को आवेदन दिया है। आवेदन में बताया कि जिस बस की बात मुकेश खटीक कर रहा है वह उसकी बस है ही नहीं यह बस रवि शर्मा के नाम थी और इसका कोई परमिट था। इस समय पर मेरी बस का परमिट था। मुकेश ने मेरे आफिस पर आकर बत्तमीजी की और मेरी बस हटवा दी। जब कारण पूछा तो झगड़ा करने लगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!