Press "Enter" to skip to content

राजघाट बांध का शीघ्र हो लोकार्पण : सांसद डॉ केपी यादव / Shivpuri News

लोकसभा के दौरान शून्यकाल में रखी मांग

शिवपुरी। गुना-शिवपुरी-अशोक नगर सांसद डॉ केपी यादव ने बजट सत्र के द्वितीय चरण में आज लोकसभा के शून्यकाल में मांग रखते हुए कहा कि,राजघाट बाँध मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित inter state बाँध है।इस बाँध की आधारशिला मेरे जन्म से भी पहले, सन 1971 में रखी थी और इसका निर्माण 1975 में प्रारम्भ होकर 2006 में पूरा किया गया और इसका परिचालन विधिवत रूप से संचालित हो रहा है ।यह बाँध उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सीमा पर स्थित बेतवा नदी पर 375 करोड़ की लागत से बनाया गया है और इसकी ऊंचाई 43.9 मीटर है। इस बाँध का कैचमेंट एरिया 17,000 वर्ग किलोमीटर और उत्तर एवं मध्य प्रदेश के 90000 एकड़ क्षेत्र की सिंचाई हो रही हैं। वर्तमान में इस बाँध से लिफ्ट इरिगेशन प्रोजेक्ट के साथ भारत सरकार द्वारा संचालित जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर नल से जल पहुंचाने की परियोजनाएं भी स्वीकृत हुई है जिससे लोकसभा के दो जिले गुना एवं अशोकनगर के वासियों को पीने का पानी मिलेगा। तीन नहर इस बांध से पानी वितरित करते है जिसमें से दो उत्तर प्रदेश को और एक मध्य प्रदेश को पानी की आपूर्ति करते है। इस बांध से 15 मेगावाट का बिजली उत्पादन भी होता है। परंतु राजघाट बाँध का आज तक लोकार्पण नहीं हुआ है और इसके समीप ग्रेनाइट और पत्थर की खदानों को भी स्वीकृति प्रदान की गई है जिसमे ब्लास्ट टेक्नोलॉजी का प्रयोग होता है और उसके निरंतर प्रयोग से बांध को क्षति होती है ।

अप्रैल 2015 में बेतवा रिवर बोर्ड द्वारा निर्णय लिया गया था की इसका लोकार्पण तत्काल होगा लेकिन राजघाट बाँध को बनकर 16 साल हो गए पर अभी तक लोकार्पण का कार्य नहीं हो पाया। इस परियोजना को जल्द से जल्द लोकार्पण किया जाए और इस परियोजना का लाभ बुंदेलखंड की जनता को मिलेगा जिनकी मांग है की इस बांध का नाम वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई परियोजना रखी जाए क्योंकि ये एक राष्ट्रीय धरोहर है और इसके विकास और निरंतर रखरखाव से प्रदेश के हर वर्ग को लाभ पहुंचेगा और यह बांध पर्यटन नगरी चंदेरी के निकट स्थित है इसलिए पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के अवसर सर्जित होंगे और मेरे लोक सभा गुना की प्रगति को बल मिलेगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!