Press "Enter" to skip to content

जिला न्‍यायाधीश अर्चनासिंह ने दिलवाया जरूरतमंदों को राशन, बनवाए ई श्रमिक व आयुष्‍मान कार्ड / Shivpuri News

शिवपुरी। प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विनोद कुमार के मार्गदर्शन में एवं जिला न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अर्चना सिंह की अध्यक्षता में गौशाला क्षेत्र में लोगों से संपर्क स्थापित करने हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के लिए पैरालीगल वालंटियर अमन बेड़िया एवं अमित दांगी द्वारा पूर्व से ही लोगों की समस्याओं से संबंधित सर्वे किया गया था जिसमें पाया गया कि कई लोगों के राशन कार्ड से मिलने वाले राशन को लेकर पात्रता पर्ची नहीं है। पीएलबी अमन बेड़िया द्वारा पात्रता पर्ची बनवाई जाने की कार्यवाही गई।

कुछ लोगों द्वारा अर्चना सिंह से यह शिकायत की गई कि उन्हें उनकी पात्रता के अनुसार राशन एवं अनाज नहीं मिलता है तो उनके द्वारा शासकीय उचित मूल्य की दुकान पर स्वयं जाकर निरीक्षण किया एवं ऑनलाइन आधार पर वितरित किए जाने वाले अनाज की जांच कर लोगों से भी पूछताछ की कि उन्हें पर्याप्त अनाज मिल रहा है या नहीं।

इसी के साथ-साथ शिवपुरी शहर के लुधावली क्षेत्र के निवासी जगदीश यादव द्वारा शिकायत की गई कि उसे इस माह राशन नहीं दिया गया है। उसकी शिकायत का तुरंत निराकरण कर उसे तत्काल मौके पर ही उसके हक का राशन दिलवाया गया।

कुछ लोगों के आयुष्मान कार्ड एवं ई-श्रमिक कार्ड भी नहीं बने थे, इसलिए आज शिविर के दौरान‌ मौसिम कुरैशी एवं ललित शर्मा पैरालीगल वालंटियर द्वारा मौके पर ही सीएससी के सहयोग से कुल 08 लोगों के आयुष्मान कार्ड, 28 लोगों के ई-श्रम कार्ड मौके पर ही बनवाए गए। यह प्रक्रिया दिनभर चली।

इसी के साथ अर्चना सिंह द्वारा लोगों को शासन की योजनाओं से अवगत कराया गया तथा स्वच्छता एवं शिक्षा की ओर जागरूक किया गया। कार्यक्रम में जिला विधिक सहायता अधिकारी शिखा शर्मा,  पैरा लीगल वालंटियर अमन बेड़िया,  अमित दांगी,  मोसिम कुरेशी,  ललित शर्मा इत्यादि उपस्थित रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!