Press "Enter" to skip to content

चौथे कार्यकाल के दो साल पूरे होने पर CM शिवराज ने बताई मध्यप्रदेश के विकास की रूपरेखा / Shivpuri News

सरकार के 2 साल पूर्ण होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना लाइव प्रसारण

शिवपुरी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के चौथे कार्यकाल के सफल 2 वर्ष पूर्ण होने पर भोपाल में आयोजित कार्यक्रम को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश अध्यक्ष  विष्णु दत्त शर्मा के उद्वोधन को शिवपुरी जिला मुख्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सुना। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि 23 मार्च को मैंने दो साल पहले मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। दो साल कठिनाई से गुजरे। कोविड की लड़ाई में चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने सराहनीय कार्य किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को कोरोना की वैक्सीन मुफ्त में लगवाने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि 12 से 18 वर्ष के जो बच्चे वैक्सीन नहीं लगा पाए हैं, वे वैक्सीन जरूर लगवा लें। चौहान ने कहा कि जन-कल्याण के कार्यों में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। गरीबों को एक रुपये किलो गेहूं, चावल दिया जा रहा है। गरीबों के राशन में गड़बड़ करने वालों पर एफआईआर होगी और जेल भेजा जाएगा। सभी गरीबों के पक्के मकान एवं आयुष्मान कार्ड बनवाए जा रहे हैं। सीएम राईज स्कूल पूरे प्रदेश में खोले जा रहे हैं। कार्यक्रम के प्रभारी गणेश धाकड़ ने बताया 2 साल शिवराज के साहस और विश्वास के रहे।

मध्य प्रदेश भाजपा के जन हितैषी सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर सभी 23 मंडल मुख्यालय एवं बूथ स्तर तक मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष के उद्बोधन को सुना । जिला अध्यक्ष राजू बाथम करैरा मंडल मुख्यालय पर मौजूद रहे।  जिला मुख्यालय पर सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने गिर्राज मैरिज गार्डन में उद्बोधन को सुना। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेन्द्र शर्मा, हरवीर रघुवंशी, विजय शर्मा,  जिला उपाध्यक्ष दिलीप मुदगल, हेमंत ओझा, मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी, केपी परमार, जिला मीडिया प्रभारी विकास दंडौतिया, महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा शिवहरे, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष संजय कुशवाहा, जिला सह कार्यलयी मंत्री मनोज शर्मा, महेश लोधी, सोशल मीडिया प्रभारी जितेन्द्र राठौर, दीपेश फडनीश सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!