शिवपुरी। वरिष्ठ भाजपा नेत्री और लिटिल एंजिल हायर सेकेंडरी स्कूल की संचालक श्रीमती पूनम कुलश्रेष्ठ का कैंसर बीमारी के चलते आज सुबह दुखद निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार शोकाकुल माहौल में मुक्तिधाम शिवपुरी में किया गया। उनके निधन पर शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों ने शोक संवेदना व्यक्त की है।
55 वर्षीय पूनम कुलश्रेष्ठ राजनीति में काफी लंबे समय से सक्रिय थीं और वह केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस से भाजपा में आई थीं। कांग्रेस में वह अनेक पदों पर रहीं। ब्लॉक अध्यक्ष से लेकर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष के रूप में उन्होंने काम किया। लेकिन पिछले काफी समय से वह कैंसर रोग से पीड़ित थीं और उनका इलाज ग्वालियर के कैंसर अस्पताल में चल रहा था।
उनका निधन आज सुबह 6 बजे हुआ। अंतिम यात्रा निज निवास बड़ा बाजार पुरानी शिवपुरी से निकाली गई। मुक्तिधाम शिवपुरी में शोकाकुल माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया।






Be First to Comment