Press "Enter" to skip to content

हाइवे पर हादसा, ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत, एक घायल / Shivpuri News

शिवपुरी/  बदरबास थाना अंतर्गत फोरलेन हाइवे पर मोटर साइकिल सवार 2 युवकों को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल सवार की एक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, दूसरा मोटरसाइकिल सवार बुरी तरह से घायल हो गया। बीती रात बदरबास नगर के वार्ड क्रमांक 8 के रहने वाले 30 वर्षीय अरुण जाटव पुत्र कपिल जाटव और 24 वर्षीय छोटु जाटव पुत्र लालाराम जाटव बदरबास से शिवपुरी की ओर आ रहे थे। जहां ग्राम दीघोद के पास फोरलेन हाइवे पर गुना से शिवपुरी की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक को लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना तत्काल राहगीरों द्वारा हाइवे पर तैनात नेशनल हाइवे के पेट्रोलिंग वाहन को दी गई।

मौके पर पहुृंचे हाइवे पेट्रोलिंग के मैनेजर विक्रम राजपूत द्वारा दोनों घायलों को बदरबास स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने अरुण जाटव को मृत घोषित कर दिया और छोटु जाटव की नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल शिवपुरी के जिला अस्पताल रैफर किया गया। जिला अस्पताल से भी छोटु जाटव को ग्वालियर के लिए रैफर कर दिया गया। बदरबास थाना पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना कर अरुण जाटव के शव को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाकर जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!