शिवपुरी। जानकी सेना संगठन अखिल भारतीय की महिला इकाई द्वारा विगत दिवस 23 मार्च को वीर सावरकर पार्क के सामने स्थित होटल गैलेक्सी में होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया। होली मिलन समारोह के दौरान ही यहां पर कई तरह की खेलों का आयोजन किया गया सभी उपस्थित महिला इकाई की बहनों द्वारा झूमकर नृत्य किया गया और साथ ही प्रतियोगिताओं में स्थान पाने वालों को पुरस्कृत भी किया गया। दोपहर 3 बजे से शाम 6:30 बजे तक यह पूरा कार्यक्रम चला, जिसमें महिलाओं ने भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम का आयोजन जानकी सेना संगठन महिला इकाई की अध्यक्ष रंजना पचौरी द्वारा किया गया एवं मुख्य अतिथि के रुप में यहां पर संगठन की संरक्षक महिला सदस्य रक्षा सिंह मौजूद रहीं। कार्यक्रम के दौरान ही महिला सदस्यों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली मिलन समारोह को सेलिब्रेट किया।

जेएसएस की महिला इकाई का होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
- अपहरण की रिपोर्ट के बाद नाबालिग मिली सुरक्षित, बोली- कोई नहीं ले गया, घूमने गई थी / Shivpuri News
- 23 अगस्त को शिवपुरी में बिजली का बड़ा शटडाउन: मेंटीनेंस के चलते कई कॉलोनियों और प्रमुख इलाकों में अलग-अलग समय पर बंद रहेगी बिजली / Shivpuri News<br>
- मां से मिलने अस्पताल आया था युवक, लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर / Shivpuri News
- निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़ को पुलिस लाइन से प्रभारी साइबर सेल और निरीक्षक दीपक गौतम को पुलिस लाइन, 84 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले / Shivpuri News<br>





Be First to Comment