Press "Enter" to skip to content

जानकी सेना के 650 सदस्यों ने एक साथ देखी कश्मीर फाइल / Shivpuri News

संगठन के संभागीय उपाध्यक्ष अवधेश शिवहरे  ने आयोजित किया शो

शिवपुरी। 19 जनवरी 1990 को कश्मीर से पंडितों के पलायन का सच दर्शाती काश्मीर फाइल फिल्म मां जानकी सेना संगठन अखिल भारती के 650 सदस्यों ने एक साथ देखी। शिव मंदिर टॉकीज में चल रही फिल्म काश्मीर फाइल देखने पहुंचे जानकी सेना संगठन के सदस्यों द्वारा पूरे अनुशासनात्मक तरीके से फिल्म का शो देखा गया। मां जानकी सेना संगठन अखिल भारतीय के संभागीय उपाध्यक्ष अवधेश शिवहरे द्वारा शिव मंदिर टॉकीज प्रबंधन से मिलकर सारे टिकटों की बुकिंग कराई गई और जानकी सेना सदस्यों को कश्मीर फाइल पिक्चर दिखाई गई। पिक्चर के दौरान ही मां जानकी सेना संगठन के सदस्यों द्वारा टॉकीज के ऊपर माँ जानकी सेना संगठन का बैनर लगाया गया यहां पर संगठन के पुरुषों के साथ ही बड़ी संख्या में जानकी सेना संगठन महिला इकाई की महिलाएं और युवतियां भी शामिल हुई।  संगठन सदस्यों द्वारा टॉकीज के अंदर ही राष्ट्रगीत का भी समूह गान किया गया। जानकी सेना संगठन के सदस्य पंडित अजय शंकर भार्गव द्वारा संभागीय उपाध्यक्ष अवधेश शिवहरे द्वारा इतनी बड़ी मात्रा में लोगों को फिल्म दिखाए जाने की व्यवस्था को पुण्य कार्य बताते हुए उन्हें साधुवाद भी दिया। जानकी सेना संगठन की ओर से पूरी तरह व्यवस्थित तरीके से लोगों की बैठक व्यवस्था की गई थी और टॉकीज में बीच-बीच में जय श्री राम और जय जानकी मां के जयकारे गुंजायमान हो रहे थे। उल्लेखनीय है कि जानकी सेना के संभागीय उपाध्यक्ष अवधेश शिवहरे द्वारा अभी तक 4 हजार से अधिक लोगों को निशुल्क कश्मीर फाइल फिल्म दिखाई जा चुकी है, टॉकीज में सीट कम पड़ने पर इनके द्वारा टेंट हाउस के कुर्सियां मंगा कर भी लोगों को बिठाकर पिक्चर दिखाई गई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!