शिवपुरी। शांति नगर कॉलोनी के रहने वाले सालिगराम ने एसपी को दिए आवेदन में बताया कि वह भवन निर्माण कारीगर है। युवक ने बताया कि उसके पड़ौस में रहने वाला शिवसिंह शाक्य पुत्र प्रकाश सेंटिंग लगाने का काम करता है। 20 अगस्त 2019 को शिवसिंह शाक्य द्धारा सेंटिंग मटैरियल को किराए पर लिया था तथा एक छत का किराया चार हजार रूपए तय किया गया था। शिव सिंह शाक्य को किराया भुगतान करने व मटैरियल वापस करने के लिए अनेक बार कहा तो वह टालमटोली करने लगा। अब तक 48 हजार रूपए किराया हो चुका है। जब मैंने पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो कहा कि न तो वह किराया देगा और न ही मटेरियल देगा और जहां दिखे वहां शिकायत कर आओ। इसके बाद मैंने फिजीकल थाने में शिकायत की जहां शिवसिंह शाक्य ने 2 माह के भीतर मटैरियल व किराया देने की बात कही। लेकिन जब उसने मटेरियल वापस किया तो वह टूटा—फूटा वापस दिया। सालिगराम ने एसपी को आवेदन देकर उसका मटैरियल व किराया दिलाए जाने की मांग की।

पड़ौसी ले गया मांग कर सेंटिंग का सामान, अब नहीं कर रहा वापस ना ही किराया दे रहा, फरियादी पहुंचा एसपी ऑफिस / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
- अपहरण की रिपोर्ट के बाद नाबालिग मिली सुरक्षित, बोली- कोई नहीं ले गया, घूमने गई थी / Shivpuri News
- 23 अगस्त को शिवपुरी में बिजली का बड़ा शटडाउन: मेंटीनेंस के चलते कई कॉलोनियों और प्रमुख इलाकों में अलग-अलग समय पर बंद रहेगी बिजली / Shivpuri News<br>
- मां से मिलने अस्पताल आया था युवक, लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर / Shivpuri News
- निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़ को पुलिस लाइन से प्रभारी साइबर सेल और निरीक्षक दीपक गौतम को पुलिस लाइन, 84 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले / Shivpuri News<br>





Be First to Comment