शिवपुरी। एसपी को दिए एक आवेदन में राजू उर्फ राजकपूर जाटव निवासी गूगरीपुरा थाना सिरसैद ने बताया कि वह खेती के साथ पढ़ाई कर रहा है। 9 जनवरी को मेरे चचा राजेंद्र जाटव, अनिल जाटव, बलवंत जाटव, पर्वत जाटव, प्रकाश जाटव व अखिलेश जाटव के खिलाफ थाने में केस दर्ज करवाया था और सभी लोग जेल चले गए थे। लेकिन कुछ दिन बाद ही उक्त लोग जेल से छूटकर आ गए। 12 मार्च को रात के समय जब हम सभी अपने घर पर सो रहे थे तभी कुछ लोग घर के बाहर पत्थर फेंक रहे थे। मैंने खिड़की से देखा तो प्रकाश, पर्वत, बलवंत, अखिलेश, सुखदेव, अजयपाल, हिम्मत जाटव बाहर से चिल्ला रहे थे और कह रहे थे कि केस में राजीनामा कर लेना नहीं तो अच्छा नहीं होगा और कहा कि अभी तेरे पिता के पैर काटे है राजीनामा नहीं किया तो तुम्हारे लिए अच्छा नहीं होगा। इसलिए मामले में कार्रवाई कर मेरे व परिजनों की जानमाल की रक्षा की जाए।
धमकी : अभी तेरे पिता के पैर काटे हैं, राजीनामा नहीं किया तो अंजाम के लिए रहना तैयार / Shivpuri News




