Press "Enter" to skip to content

जल जीवन मिशन जागरूकता रथ को कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना / Shivpuri News

शिवपुरी। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह एवं एसपी राजेश सिंह चंदेल ने कलेक्टर कार्यालय से जल जीवन मिशन जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उक्त जागरूकता रथ के माध्यम से जल जीवन मिशन के अंतर्गत गांव-गांव में प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

कलेक्टर ने बताया कि जल जीवन मिशन, हर घर जल योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में नल के माध्यम से प्रत्येक परिवार में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाना है। इसके संबंध में प्रचार रथ के माध्यम से गांव-गांव जाकर लोगों को जल जीवन मिशन की जानकारी देकर योजना के क्रियान्वयन, संचालन-संधारण, जल संरक्षण विषयों पर जागरूक किया जाएगा। साथ ही लोगों की सहभागिता बढ़ाने के लिए समय पर जलकर की राशि चुकाने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!