पत्रकार ऋषि गोस्वामी के मसीहा बने आनंद, ब्लड डोनेट कर बचाई जान / Shivpuri News

शिवपुरी। पत्रकार ऋषि गोस्वामी के दोस्त आनंद गुर्जर उनके लिए मसीहा बने और ब्लड डोनेट कर उनकी जान बचाई। दरअसल मामला यह है कि पत्रकार ऋषि गोस्वामी की हालत बहुत गंभीर थी। डॉक्टरों ने ब्लड की कमी बताते हुए कहा कि अगर जल्द ही ब्लड नहीं मिला तो कुछ भी हो सकता है। फिर ऋषि गोस्वामी ने अपने परम मित्र आनन्द गुर्जर को इसकी सूचना दी। आनन्द गुर्जर उस समय शिवपुरी जिले के नरवर में अपना सीसीटीवी कैमरा का काम कर रहे थे वह अपना काम छोड़कर शिवपुरी जिला चिकित्सालय के लिए रवाना हुए और फिर वही ऋषि गोस्वामी को ब्लड डोनेट किया। जिसके बाद ऋषि गोस्वामी की दिल की धड़कन फिर सें दौड़ने लगी।