शहीद दिवस के दिन एक रक्तवीर ने 11 महीने की बच्ची दिव्या धाकड़ ब्लड डोनेट कर बचाई जान / Shivpuri News

शिवपुरी। जय माई मानव सेवा समिति शिवपुरी के सदस्य अंकित बाजपेई जिन्होंने आज दूसरी बार एबी पॉजिटिव ब्लड डोनेट किया! एनआरसी वार्ड में एक 11 महीने की बच्ची  भर्ती है जिसका नाम दिव्या धाकड़ है जिसका हीमोग्लोबिन 3 % रह गया था और यह ब्लड ग्रुप का रक्त ब्लड बैंक में स्टॉक में नहीं था! बच्ची की हालत बहुत ही गंभीर थी। एनआरसी वार्ड से आरती तिवारी दीदी का कॉल आया कि एनआरसी वार्ड में एक बच्ची भर्ती है जिसको एबी पॉजिटिव की जरूरत है। तभी समिति के सदस्य अंकित बाजपेई से संपर्क किया तो सीधे ब्लड बैंक आकर उन्होंने अपना एबी पॉजिटिव ब्लड डोनेट किया और बच्ची की जान बचाई। ब्लड डोनेट करने पर जय माई मानव सेवा समिति के सदस्यों ने अंकित का आभार व्यक्त किया।