अज्ञात बीमारी से 144 बकरियां मरी / Shivpuri News

पिछोर। ब्लॉक के पटसेरा नीमबरी गांव में ग्रामीणों की बकरियों की अज्ञात कारणों के चलते चार से पांच दिन में मौत हो गई। ग्रामीणों द्धारा करीब 144 बकरियों की मौत का दावा किया जा रहा है। ग्रामीण कैलाश यादव, बुंदेल यादव, उदय सेन, अशोक वंशकार, शोभाराम यादव, शिशुपाल यादव आदि ने बताया कि हमारे गांव में लगभग 4 से 5 दिन से बीमारी के कारण कई बकरियों की मौत हो गई। शिकायत के बाद पशुपालन एवं डेयरी विभाग हरकत में आया और ग्राम पटसेना में कैंप लगाया। डॉ. हेमंत ओझा, रश्मि भट्ट सहित अन्य स्टाफ ने 12 बकरियों व 150 भैसों का इलाज किया। मौत की वजह पशुओं के पेट में कीड़े पड़ने से दस्त के चलते होना बताई है।