Press "Enter" to skip to content

साहब…! प्लॉट पर कर लिया जबरन कब्जा, पुलिस में शिकायत के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई / Shivpuri News

शिवपुरी। साहब…! मैंने कुछ साल पहले एक प्लॉट खरीदा था लेकिन उस पर किसी ने कब्जा कर लिया है। मामले को लेकर पुलिस में भी शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

माखनलाल शाक्य निवासी ग्राम खजूरी पो. कवरपुर थाना सिरसौद ने बताया कि वह मजदूरी कर अपना व अपने परिवार का जीवन यापन करता है। उसने रजिस्टर्ड विक्रय पत्र के माध्यम से एक प्लाट विक्रेता अभिजीतसिंह भदौरिया निवासी बैंक कॉलोनी से 24 अगस्त 2018 में क्रय किया था। उस प्लॉट पर किसी ने कब्जा कर लिया है और जब मैंने कब्जा हटाने को कहा तो राजनीतिक व दबंगी प्रभाव बताकर गाली—गलौंज कर भगा दिया। इस संबंध में जब मैं अभिजीत​सिंह भदौरिया के पास गया तो उसने कहा कि हमने तो रजिस्ट्री करवा दी है अब आप जानो। मामले को लेकर पुलिस में भी शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अब आप मेरी मदद करें।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!