शिवपुरी। शहर के दीनदयाल पुरम में रहने वाले डॉक्टर हिमांशु सक्सेना ने अपने पड़ौस में रहने वाले पड़ौसी की शिकायत जनसुनवाई में की है। डॉ. हिमांशु ने बताया कि उसके मकान के पास ही मुदगल का मकान है। मुदगल के द्धारा स्वयं के मकान की तीसरी मंजिल का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण के दौरान इनके द्धारा मेरे मकान की तरफ एक बड़ी खिड़की का निर्माण किया जा रहा है। जब मैंने मुद्गल से खिड़की न बनाने का आग्रह किया और नगर पालिका के नियमों के बारे में भी बताया तो उन्होंने कोई सुनवाई नहीं की और न ही निर्माण को रोका। अत: मामले में कार्रवाई कर खिड़की को बंद करवाया जाए।
डॉक्टर ने की पड़ौसी की शिकायत, कहा नियम विरूद्ध निकाल रहे खिड़की / Shivpuri News




