शिवपुरी। मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में मनियर निवासी अर्जुन राठौर पहुंचा। यहां अधिकारियों को अपनी समस्या सुनाते हुए अर्जुन ने बताया कि वह दोनों पैरों से विकलांग है और परेशान भी है। अर्जुन ने बताया कि उसकी आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी नहीं है कि वह अपने लिए एक ट्रायसाइकिल खरीद सके। ट्रायसाइकिल न होने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए उसे ट्रायसाइकिल दिलवा दी जाए।
जनसुनवाई में विकलांग दिव्यांग अर्जुन ने मांगी ट्रायसाइकिल / Shivpuri News




