Press "Enter" to skip to content

होली खेलने आए दामाद ने कर दी ससुर की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी। सिरसौद थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम टोंगरा में बीते रोज होली खेने आए दामाद ने अपने ससुर की गला दबाकर हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार 18 मार्च शुक्रवार को आरोपी सुरेश पुत्र मुन्ना आदिवासी निवासी गढुकन टकैरा थाना म्याना होली खेलने अपनी ससुराल टोंगरा आया था। जहां परिवार के सभी सदस्य होली खेलने के लिए गांव में ही स्थित अपने रिश्तेदारों के यहां गए थे। घर पर मृतक फूल सिंह आदिवासी पुत्र प्रभु आदिवासी और उसका दामाद सुरेश थे। इसी दौरान दोनों के बीच रुपयों के लेनदेन का लेकर झगड़ा हो गया और आरोपी सुरेश आदिवासी ने गला दबाकर फूल सिंह की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद दामाद फरार हो गया। लेकिन पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया। जब परिजन लौटकर आए तो उन्होंने फूलसिंह को अचेत अवस्था में देखा तो उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टरों ने चैकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!