शिवपुरी। खाद—बीज की उधारी के रूपए न देने पर युवक की चार लोगों ने मिलकर मारपीट कर दी। मारपीट के बाद उसकी जेब में रखे 8 हजार नकदी व फोन पे से 25 हजार रूपए डलवा लिए और कहा कि यह बात किसी को बताई तो उसे जान से मार देंगे। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
सुनील पुत्र सुरेश गिरी गोस्वामी 25 वर्ष निवासी कुवरपुर थाना सिरसौद ने बताया कि 20 मार्च को सुबह वह अपने घर से 8 हजार रूपए लेकर गाड़ी सही करवाने आया था। जब गाडी ठीक नहीं हुई तो मैं जान—पहचान वाले कुशवाह की लोडिंग में फतेहपुर टोगरा रोड से बैठ कर वापस घर जा रहा था। जब शाम के समय मैं सिंहनिवास पुल के नीचे पहुंचा तो वहीं पर विक्रम धाकड़ मिल गया उसके साथ तीन लोग और थे। चूंकि विक्रम को मैं पहले से जानता था और उसे खाद—बीज के 3 हजार रूपए देने थे। विक्रम मुझसे रूपए मांगने लगा जिस पर मैंने कहा कि सुबह दूंगा। इसी बात पर वह गाली—गलौंज करने लगा और मुझे पकड़कर फर्नीचर की दुकानम ें ले गए यहां मेरी मारपीट की गई और फोन पे से 25 हजार व जेब से 8 हजार रूपए निकालकर मुझे छोड़ दिया। बाद में उक्त लोगों ने धमकी दी कि अगर यह बात किसी को बताई तो उसे जान से खत्म कर देंगे। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।






Be First to Comment