शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत ग्वालियर वायपास पर एक आटो चालक की मारपीट का मामला सामने आया है। घायल आटो चालक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार पुरानी शिवपुरी में रहने वाला सिकंदर खान जलंधर आटो चलाकर जीवन यापन करता है। सोमवार को वह ग्वालियर वायपास पर खड़ा था तभी दो लोग आए और गुरूद्धारा छोड़ने की कहकर आटो में बैठ गए। जैसे ही सिकंदर ने आटो चालू किया तो दोनों युवकों ने उसकी बुरी तरह से मारपीट कर दी और भाग गए। युवक कौन थे इसका आटो चालक को पता नहीं चल सका। उसने बताया कि कुछ समय पहले मोहल्ले में विवाद हुआ था और उसमें उसने गवाही दी थी इसी कारण से उसकी मारपीट की गई है।




