शिवपुरी। जिले के ग्राम रायश्री में रहने वाली एक 30 वर्षीय महिला ने कीटनाशक खा लिया जिससे उसकी हालत खराब हो गई। गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार रोशनी पुत्र सोनू कुशवाह 30 वर्ष निवासी रायश्री ने अपने ही घर पर घास में डालने वाली दवा खा ली। घटना के समय महिला का पति खेत पर गया हुआ था घर पर उसका लड़का अकेला था। जब परिजनों को इस बात का पता चला तो वह उसे गंभीर हालत में अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टरों द्धारा महिला का उपचार किया जा रहा है। महिला ने ऐसा क्यों किया कारण अभी पता नहीं चल सका है।






Be First to Comment