Press "Enter" to skip to content

खड़े ट्रक में घुसी बाइक, दो घायल / Shivpuri News

शिवपुरी। सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले गुरवान के पास एक बाइक खड़े ट्रक में जा घुसी। घटना में बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार विजय परिहार पुत्र कंचनलाल परिहार 55 वर्ष व कुवेर परिहार पुत्र भागचंद 50 वर्ष निवासी कमलागंज ​मोहना भाई दौज का टीका लगवाने जा रहे थे। जब वह सुभाषपुरा के ग्राम गुरवान पहुंचे तो बाइक का संतुलन बिगड़ गया और खड़े ट्रक में जा घुसी। घटना में बाइक पर सवार दोनों ही लोग घायल हो गए। घायलों की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!