आवश्‍यक रख-रखाव के कारण कल यहां बंद रहेगी बिजली / Shivpuri News

शिवपुरी। 33 के.व्ही.भटनावर एवं सुभाषपुरा फीडर पर 22 मार्च को आवश्यक रखरखाव कार्य कराये जाने के कारण विद्युत प्रवाह बंद रहेगा। उक्त 33 के.व्ही. भटनावर एवं सुभाषपुरा फीडर के बंद रहने से कल प्रातः 10 से शाम 05 बजे तक 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र भटनावर एवं रजौआ, सुभाषपुरा, धौलागढ़ एवं सतनवाड़ा उपकेन्द्र से जुड़े समस्त क्षेत्र एवं एचटी उपभोक्ता प्रभावित रहेंगे।