Press "Enter" to skip to content

रेलवे ट्रेक पर मिली मुडखेड़ा के नरेश की लाश / Shivpuri News

शिवपुरी। सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले पाडरखेड़ा व मोहना के बीच रेलवे ट्रेक पर एक ग्रामीण की लाश मिली। उक्त ग्रामीण की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।

रेलवे सुरक्षा बल शिवपुरी को‎ सूचना मिली कि पाडरखेड़ा व‎ मोहना के बीच किमी नंबर‎ 1249/13-15 पर शव पड़ा है।‎ रेलवे सुरक्षा बल शिवपुरी ने‎ सुभाषपुरा पुलिस थाने सूचना दी।‎ जहां पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि रेलवे लाइनों के बीचों बीच‎ एक व्यक्ति का सिर पूरी तरह से‎ कटा पड़ा था। मृतक‎ की शिनाख्त नरेश उम्र 45 साल पुत्र‎ सुंदरलाल रावत निवासी ग्राम‎ मुड़खेड़ा के रूप में हुई। मृतक की‎ जेब से रेल टिकिट आदि नहीं मिला‎ है। सुभाषपुरा थाना पुलिस ने पीएम‎ कराकर मर्ग कायम कर लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!