Press "Enter" to skip to content

साहब..! आदिवासी होने का फायदा उठाता है युवक, झूठे केस में फसाने की धमकी देकर करता है वसूली / Shivpuri News

शिवपुरी। एसपी को आवेदन देने आए पुनीत कुमार पुत्र अवध कुमार शर्मा निवासी ग्राम बुकर्रा ने बताया कि कम्मोदा पुत्र गणेश आदिवासी अपने आदिवासी होने का फायदा उठाता है और झूठे प्रकरण कायम कराने की धमकी देकर पैसा वसूलता है। उक्त व्यक्ति से यहां रहने वाले रहवासी काफी परेशान हैं। 19 मार्च को गणेशा हमारे घर पर आया और अपनी पत्नी को भी साथ में लेकर आया था। उस समय घर में केवल छोटे-छोटे बच्चे थे गणेशा इन छोटे-छोटे बच्चों के साथ गाली गलौज करने लगा मामले को लेकर हमने खनियाधाना थाने में भी शिकायत की थी लेकिन खनियाधाना पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई। उक्त व्यक्ति द्वारा हमको पत्नी द्वारा झूठे केस में फंसाने की धमकी दी जा रही है और कहा जा रहा है कि ₹200000 दो नहीं तो तुम पर छेड़खानी का केस दर्ज करवा दूंगा मामले को लेकर जल्द कार्रवाई करें।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!