शिवपुरी। साहब….। हमें हमारे पुत्र से बचा लो। वह आए दिन मेरी व बहू की मारपीट करता है। घर में खाने-पीने का राशन नहीं डालता है उससे हमें जान का खतरा है। हमारी मदद करो।
तारों निवासी शक्ति पुरम कॉलोनी वार्ड नंबर 2 संतोषी माता मंदिर के पीछे तहसील व जिला शिवपुरी ने एसपी से की शिकायत में बताया कि वह मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करती है। उसके पुत्र विष्णु जाधव द्धारा आए दिन उसकी व बहू ममता जाटव को शराब पीकर आए दिन गाली गलौज कर मारपीट की जाती है। वह घर पर बहू को खाने पीने का सामान नहीं लाता है चाहे जब आकर जान से मारने की धमकी देता है।
विष्णु 20 मार्च तो विष्णु शराब पीकर आया और मेरे साथ गाली-गलौज करने लगा जब गाली देने से मना किया तो उसने मेरी बहू की लात घुसा से मारपीट कर दी शोर मचाने पर पड़ोसी आ गए जिन्होंने हमें बचाया साहब मेरा पुत्र कभी भी गंभीर वारदात को अंजाम दे सकता है इसलिए हमारी मदद करो




