शिवपुरी। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह के निर्देश अनुसार जिला आबकारी वीरेंद्र सिंह धाकड़ के नेतृत्व मे अवैध मदिरा विक्रय परिवहन संग्रहण एवं जहरीली शराब के विरूद्ध जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। होली के त्योहार के मद्देनजर आज शिवपुरी वृत्त प्रभारी विनीत शर्मा आबकारी उपनिरीक्षक द्वारा शिवपुरी में ग्राम सिंहनिवास बंजारों का डेरा एवम नोहरीकलां बंजारों के डेरे पर दबिश देकर 08 प्रकरण पंजीबद्ध कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिनके पास से 36 लीटर हाथभट्टी मदिरा एवं मदिरा निर्माण का समान जब्त कर 2000 किलो गुडलहान मौके पर नष्ट किया गया। जिनकी कुल कीमत लगभग डाई लाख रुपए है। उक्त कार्यवाही में वृत्त प्रभारी विनीत शर्मा, तीर्थराज भारद्वाज आबकारी उपनिरीक्षक और आबकारी मुख्य आरक्षक , आरक्षकों एवं नगर सैनिकों का सराहनीय योगदान रहा ।

आबकारी ने अबैध शराब पर की कार्रवाई 8 प्रकरण दर्ज कर, 6 आरोपितों को किया गिरफ्तार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
- अपहरण की रिपोर्ट के बाद नाबालिग मिली सुरक्षित, बोली- कोई नहीं ले गया, घूमने गई थी / Shivpuri News
- 23 अगस्त को शिवपुरी में बिजली का बड़ा शटडाउन: मेंटीनेंस के चलते कई कॉलोनियों और प्रमुख इलाकों में अलग-अलग समय पर बंद रहेगी बिजली / Shivpuri News<br>
- मां से मिलने अस्पताल आया था युवक, लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर / Shivpuri News
- निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़ को पुलिस लाइन से प्रभारी साइबर सेल और निरीक्षक दीपक गौतम को पुलिस लाइन, 84 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले / Shivpuri News<br>





Be First to Comment