Press "Enter" to skip to content

दुकानदार से लूट, 5 हजार नकदी व मोबाइल छीनकर भागा युवक / Shivpuri News

शिवपुरी। खनियांधाना थाना क्षेत्र के तहत आने वाले बस स्टैंड पर दुकान करने वाले दुकानदार के साथ लूट का मामला सामने आया हैं मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

 

जानकारी के अनुसार जितेंद्र पुत्र लखमीचंद्र जैन 39 वर्ष निवासी खनियांधाना ने शिकायत दर्ज करवाई कि दोपहर 4 बजे के करीब वह अपनी दुकान पर बैठा था तभी वहां जितेंद्र उर्फ जीतू यादव निवासी खनियांधाना आया और गल्ला पेटी में से रूपए उठाने लगा। जब रोका तो मेरी जेब में से 5 हजार रूपए नकद व एक मोबाइल छुड़ाकर ले गया। उक्त युवक का मैने व पास बैठे धर्मेंद्र जैन व नीरज जैन ने पीछा किया लेकिन वह भाग गया। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!