शिवपुरी। अमोला थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम सिरसौद में खेत में बने बरहा से पानी निकालने पर एक युवक की मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार महेंद्र पुत्र सोमराज लोधीे निवासी सिरसौद थाना अमोला ने बताया कि 19 अप्रैल को शाम के समय 5 बजे वह अपने टांडे वाले कुएं पर काम कर रहा था तभी वहां पातीराम लोधी, सूरजबाई लोधी, लड़की मस्कान लोधी आए और गाल—गतलौंज करने लगे और कहा कि तू हमारे खेत से बरहा से पानी क्यों निकालता है। जब मैंने मना किया तो मेरी मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।






Be First to Comment