Press "Enter" to skip to content

शराब के लिए रूपए नहीं देने पर युवक की मारपीट / Shivpuri News

शिवपुरी। फिजीकल थाना क्षेत्र के तहत आने वाली इंद्रा कॉलोनी विष्णु मंदिर के पीछे एक पड़ौसी ने अपने पड़ौस में रहने वाले युवक की मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार राजेश उर्फ राजू पुत्र रामचंद्र बाथम 42 वर्ष निवासी इंद्रा कॉलोनी ने बताया कि 19 मार्च को शाम के समय उसका पड़ौसी छोटू जाटव पुत्र कमलू जाटव मेरे पास आया और शराब के लिए रूपए मांगने लगा। रूपए देने से मना किया तो गाली—गलौंज करने लगा और मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!