Press "Enter" to skip to content

ऊर्जा’ मल्टीपल इंटेलजेंस वर्कशॉप का आयोजन 4 अप्रैल से / Shivpuri News

शिवपुरी। ‘दून स्कूल शिवपुरी‘ में 4 अप्रैल से बच्चों के लिये ‘ऊर्जा‘-2022 ‘मल्टीपल इंटेलीजेंस वर्कशाप का आयोजन होने जा रहा है। इस वर्कशॉप में नर्सरी से लेकर कक्षा आठवीं तक के बच्चों को कम्प्यूटर, ब्रेन जिम, इंग्लिश स्पीकिंग, आर्ट ऑफ लीविंग, सांइस, आर्ट ऑफ स्मार्टनेस, आर्टिस्टिक हैण्ड जैसी सात विधाओं का प्रैक्टीकल ज्ञान मिल सकेगा। हम सभी जानते हैं कि बीते दो साल से स्कूलों से दूर रहे नोनिहालों में आई निराशा दूर करना जरूरी है। आज के बच्चे कल का भविष्य हैं इसलिये उनके जीवन को ऊर्जा और उमंग से जोडे़ रखना बेहद जरूरी है। बच्चों के विगत दो एकेडमिक वर्ष कोरोना महामारी के चलते बहुत बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। जिससे बच्चे स्कूल में आयोजित होने वाली सभी प्रकार की शैक्षणिक गतिविधियों से वंचित रहे हैं। यही कारण है कि बच्चों के अंदर इस दौर में आई निराशा, आलस्य को दूर करने व उनके व्यक्त्वि को निखारने के साथ साथ स्मार्ट बनाने व पुन शैक्षिक गतिविधियों से जोड़ने के लिये देश के प्रतिष्ठित ‘दून पब्लिक स्कूल नई दिल्ली‘ की शिवपुरी स्थित ‘दून स्कूल शाखा‘ में “ऊर्जा” मल्टीपल इंटेलीजेंस वर्कशाप का आयोजन किया जा रहा है। दून पब्लिक स्कूल की संचालिका श्रीमती डॉ. खुशी खान एवं डॉ. संजय शर्मा ने बताया कि ऊर्जा 2022 वर्कशाप में नर्सरी से लेकर कक्षा आठवीं तक के बच्चों को कम्प्यूटर, ब्रेन जिम, इंग्लिश स्पीकिंग,आर्ट आफ लीविंग,सांइस, आर्ट आफ स्मार्टनेस, आर्टिस्टिक हैण्ड जैसी सात विधाओं में प्रैक्टीकल ज्ञान प्रदान किया जायेगा। इस तरह बच्चों को पुनः स्कूल से जुड़ने का मौका भी मिलेगा। ये वर्कशाप 4 अप्रैल से प्रांरभ हो रही है, जो कुल 45 दिन तक चलेगी। जिसके रजिस्ट्रेशन प्रांरभ हो चुके है।
इच्छुक माता-पिता दून पब्लिक स्कूल के सिटी ऑफिस, रेडिऐन्ट कॉलेज के पास, महल रोड शिवपुरी या कैम्पस-न्यू रेडिऐन्ट आई.टी.आई के पास, सीआरपीएफ कैम्पस रोड, शिवपुरी से ज्यादा जानकारी प्राप्त कर सकते है।
या फिर
मोबा.न.- 9425784575 पर संपर्क कर सकते है।
बच्चों को स्कूल लाने व ले जाने हेतु बस सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!