पिछोर से भोपाल जा रही यात्री बस बायपास पर पलट गई। हादसे में 6 से अधिक यात्रियों को चोट आईं हैं। अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद यात्री चले गए। जानकारी के मुताबिक शक्ति बस शनिवार की सुबह 5:40 बजे पिछोर से भोपाल के लिए रवाना हुई। पिछोर से 5 किमी आगे पहुंची तो पिछोर-खनियांधाना बायपास रोड पर अनियंत्रित होकर पलट गई।
सूचना पर पिछोर टीआई गब्बर सिंह गुर्जर स्टाफ के साथ पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकलवाया। छह से अधिक घायल यात्रियों को एंबुलेंस से पिछोर अस्पताल पहुंचाया। कुछ यात्रियों को मामूली चोट होने पर प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी।






Be First to Comment