होली के रंग में रंगे कलेक्टर और एसपी, लगाए ठुमके, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल / Shivpuri News

शिवपुरी। इस बार की होली पूरे प्रदेशवासियों के लिए अनोखी रही। क्योंकि कोरोना काल के समय दो साल तक लोग रंगों व उमंग का पर्व होली नहीं मना पाए थे लेकिन इस साल ऐसा कुछ भी नहीं था न कोरोना की रोक थी न किसी महामारी का प्रकोप। इस साल होली का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। वहीं जिले के कलेक्टर अक्षय कुमार व एसपी राजेशसिंह होली के रंग में रंगे नजर आए। होली के पर्व पर आज पुलिस ग्राउंड में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया जिसमें कलेक्टर व एसपी ने गाने गाए और जमकर ठुमके भी लगाए। कलेक्टर और एसपी का के ठुमके वाला वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसने भी यह वीडियो देखा वो कहे बिना न रह सका होली के दिन दिल मिल जाते हैं रंगों में रंग खिल जाते हैं।