माधव चौक पर माधोमहाराज जयंती में होंगे शामिल, कोलारस और लोहदेवी क्षेत्र को देंगे विकास कार्यों की सौगात, कई सड़कों और पुल निर्माण का करेंगे भूमिपूजन
शिवपुरी। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 14 नवंबर 2026 को अपने शिवपुरी प्रवास के तीसरे दिन आम नागरिकों की समस्याएं सुनेंगे। वे शहर के सर्किट हाउस रोड स्थित सिंधिया जनसंपर्क कार्यालय में सुबह 10:30 बजे जनसुनवाई करेंगे। इस दौरान आम नागरिक अपनी समस्याएं लेकर पहुंच सकेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय मंत्री सबसे पहले माधव चौक पहुंचकर माधोमहाराज जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद सुबह 10:30 बजे सिंधिया जनसंपर्क कार्यालय में जनसुनवाई करेंगे।
जनसुनवाई के बाद वे कोलारस स्टेडियम पहुंचेंगे, जहां स्टेडियम निर्माण कार्य और स्टेडियम से एसडीएम कार्यालय तक सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे।
इसके बाद केंद्रीय मंत्री लोहदेवी मंदिर पहुंचकर विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इनमें टोंगरा सब-स्टेशन का लोकार्पण प्रमुख है। इसके अलावा सिरसौद-खोड़ रोड से उदयपुरा, धुलाई पारे का ताल से फूलपुर डांडा, मनपुरा-मायापुरा रोड से भुवारा, शिवपुरी-पोहरी रोड से जसराजपुर, कोटा रोड से शीतलपुरा, भंवरगढ़ रोड से कंचनपुर, पिपरसमा-लोहदेवी रोड से झंडू, चिरवाहा से धनरा मार्ग सहित एनएच-27 से बीरा रोड पर क्षतिग्रस्त पुल के निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे।
कार्यक्रमों के समापन के बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सड़क मार्ग से ग्वालियर के लिए रवाना होंगे।
14 नवंबर को शिवपुरी में जनसुनवाई करेंगे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, सुबह 10:30 बजे जनसंपर्क कार्यालय पहुंचेंगे / Shivpuri News




