,

संजय कॉलोनी में 34 वर्षीय सलमान खान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कमरे का दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला शव; अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित / Shivpuri News

शिवपुरी। शहर की संजय कॉलोनी में एक 34 वर्षीय व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान सलमान खान के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, मृतक के पिता यूसुफ पुत्र इलियास खान निवासी गुलाब सिंह धाकड़ का मकान, संजय कॉलोनी ने थाने पहुंचकर मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 22 नवंबर 2026 की रात करीब 1 बजे परिवार खाना खाने के बाद सो गया था। उनका बेटा सलमान खान खाना लेकर अपने कमरे में चला गया था। कुछ देर तक कमरे से गाने की आवाज आती रही, लेकिन बाद में आवाज बंद हो गई।

इसके बाद सलमान की बहन मुस्कान खान कमरे में देखने पहुंची। दरवाजा अंदर से बंद होने पर उसने खिड़की से झांककर देखा तो सलमान पंखे के कुंदे से फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। बेटी की चीख सुनकर पिता यूसुफ और दामाद जाकिर मौके पर पहुंचे। बाद में छोटा बेटा इमरान भी वहां आ गया।

परिजनों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर सलमान को नीचे उतारा और निजी वाहन से जिला अस्पताल शिवपुरी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने पिता की रिपोर्ट पर मर्ग क्रमांक 21/26, धारा 194 बीएनएसएस के तहत मामला कायम कर जांच में लिया है।