शिवपुरी। कमलागंज घोषीपुरा में घर के बाहर इकट्ठा होकर लूडो खेलने, सिगरेट पीने और कथित तौर पर गाली-गलौज करने से मना करना एक परिवार को भारी पड़ गया। विरोध करने पर चार युवकों द्वारा परिवार के सदस्यों के साथ पत्थर और डंडों से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में सतु मिस्त्री, उनकी बहू मुस्कान और बेटे असफाक व सोहिल घायल हुए हैं।
FIR के अनुसार, 24 सितंबर की रात सतु मिस्त्री के घर के सामने रहने वाले आजम खान, जाहीर खान और बिलाल खान घर के सामने सिगरेट पी रहे थे। सतु के बेटे आसिफ ने उन्हें वहां सिगरेट पीने से मना किया था। इसी बात को लेकर अगले दिन 25 सितंबर की सुबह करीब 10:30 बजे विवाद हो गया।
शिकायत के मुताबिक, आजम खान, बिलाल खान, जाहीर खान और नदीम खान ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर बिलाल खान ने पत्थर से सतु मिस्त्री के सिर पर वार कर दिया, जिससे उन्हें चोट लगकर खून निकल आया। बचाने पहुंची बहू मुस्कान के माथे पर आजम खान द्वारा पत्थर मारने का आरोप है।
इसी दौरान जाहीर खान पर असफाक के सिर में पत्थर मारने और नदीम खान पर सोहिल के साथ डंडे से मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। चारों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना के दौरान जुम्मन खान और शाहरुख खान द्वारा बीच-बचाव किए जाने की बात भी FIR में दर्ज है।
परिवार का आरोप है कि जाते समय आरोपियों ने दोबारा उलझने पर जान से खत्म करने की धमकी भी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच की जा रही है।




